छत्तीसगढ़

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का गृह ग्राम डिंडोरी में हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह ग्राम डिंडोरी पहुंचे तोखन साहू का जोरदार स्वागत।

लोरमी।  केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह ग्राम डिंडोरी पहुंचे तोखन साहू का जोरदार स्वागत। तोखन साहू का ग्रह ग्राम लोरमी के समीप डिंडोरी में है। राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के ग्राम में आज अद्भुत माहौल नजर आया।

हर व्यक्ति खुश था और उनके चेहरे पर अलग चमक थी उनके बीच रहने वाले मिलनसार साहू को आज इतना बड़ा दायित्व छत्तीसगढ़ के सांसद बननेे पर जो प्राप्त हुआ है।गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। सभी लोग उन्हें बधाई देने के लिए आतुर दिख रहे थे। महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग सभी आशीर्वाद देने के लिए तैयार खड़े थे। राज्य मंत्री तोखन साहू ने सबसे मुलाकात करते हुए सब का हाल चाल जाना।

#छत्तीसगढ़#पहुंचे#ग्राम#मुलाकात#x005f#x000d#वाल#राज्य#महिला#लोरमी#देने#तोखन साहू

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram