काम में लापरवाही बरतने पर सीएमओ सस्पेंड, इस नगर पालिका का है मामला
कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर सस्पेंड।
रायपुर। कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चन्द्राकर सस्पेंड। आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 9 मई को कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था, जहां उन्होंने अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को फटकार लगाई थी।प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई थी असंतुष्टि सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी उप मुख्यमंत्री साव थे नाखुश अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए थे निर्देश
पढ़िए निलंबन आदेश

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
