छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टरों के वर्तमान पदस्थापना में किया परिवर्तन डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी होंगे लोरमी एसडीएम

मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के अंतर्गत पदस्थ संयुक्त कलेक्टर एव डिप्टी कलेक्टर के वर्तमान पदस्थापना में परिवर्तन करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

मुंगेली । कलेक्टर  राहुल देव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के अंतर्गत पदस्थ संयुक्त कलेक्टर एव डिप्टी कलेक्टर के वर्तमान पदस्थापना में परिवर्तन करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर  मेनका प्रधान को उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुंगेली का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/अनुविभागीय दण्डाधिकारी लोरमी  पार्वती पटेल की नवीन पदस्थापना कार्यालय कलेक्टर मुंगेली में किया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण तिवारी को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/अनुविभागीय दण्डाधिकारी लोरमी बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

#छत्तीसगढ़#निर्वाचन#कलेक्टर#x005f#आदेश#जिला#x000d#कार्य#अधिकारी#विभाग#मुंगेली#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram