छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: 14 हाईवा जप्त

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिलासपुर में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिलासपुर में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। गठित टीम द्वारा आज सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाईट के 1, गिट्टी के 4, मुरूम  व मिट्टी के 01 मामलों सहित कुल 14 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा जप्त किए गए। इन वाहनों को थाना चकरभांठा, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त एक्शन लगातार जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram