छत्तीसगढ़

कलेक्टर नालंदा परिसर और सेंट्रल लाइब्रेरी के अवलोकन पर पहुंचे, व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

●कलेक्टर नालंदा परिसर और सेंट्रल लाइब्रेरी के अवलोकन पर पहुंचे, व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ●कला केंद्र विकसित करने कार्ययोजना बनाए: डॉ गौरव सिंह रायपुर।

●कलेक्टर नालंदा परिसर  और सेंट्रल लाइब्रेरी के अवलोकन पर पहुंचे, व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

●कला केंद्र विकसित करने कार्ययोजना बनाए: डॉ गौरव सिंह                           

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज नालंदा परिसर के अवलोकन पर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  यहां अवलोकन किया था और आवश्यक निर्देश दिए थे। उनके मंशानुरूप कलेक्टर डॉ सिंह ने यहां दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अध्यनरत विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह लक्ष्य तय कर लगन से पढ़ाई करेंगे तो अवश्य सफलता मिलेगी।  

कलेक्टर ने नगर निगम के जोन कमिश्नर को नालंदा परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सुरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने इस परिसर में कला केंद्र भी विकसित करने कहा। उन्होंने परिसर में सुरक्षा के प्रबंध में सुनिश्चित करने भी कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  अबिनास मिश्रा जिला पंचायत सीईओ  विश्वदीप , नालन्दा परिसर के नोडल अधिकारी केदार पटेल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#छत्तीसगढ़#मुख्यमंत्री#कलेक्टर#सिंह#x005f#जिला#रायपुर#x000d#कार्य#नगर#अधिकारी#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram