छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया महाराणा प्रताप वार्ड में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण,कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज नगर पालिका मुंगेली के अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।

मुंगेली।  कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज नगर पालिका मुंगेली के अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरम्मत कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से मरम्मत कार्य की लागत और मटेरियल की गुणवत्ता का भी भौतिक सत्यापन किया। 

        कलेक्टर ने कहा कि सड़क के मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने से वार्डवासियों और शहर आने जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही बारिश के समय जल भराव की समस्या से निजात भी मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य का नियमित निरीक्षण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#कलेक्टर#x005f#निरीक्षण#कुमार#x000d#वाल#कार्य#नगर#अधिकारी#मुंगेली#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram