छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाटिया वाईन मर्चेन्ट्स का किया निरीक्षण

मुंगेली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने आज मेसर्स भाटिया वाईन मर्चेन्ट्स प्राईवेट लिमिटेड धूमा का निरीक्षण किया।

मुंगेली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव ने आज मेसर्स भाटिया वाईन मर्चेन्ट्स प्राईवेट लिमिटेड धूमा का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां देशी एवं विदेशी मदिरा बाटलिंग यूनिट, निगरानी हेतु सी. सी. टी. व्ही कैमरा, परिवहन के लिए लगे सभी वाहनों में जी. पी. एस. आदि का निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बिन्दुओं पर सख्त अमल करने के निर्देश दिए। 
         आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि डिस्टिलेसन परिसर में 02 बूम बैरियर स्थापित है, जो वहां पदस्थ आबकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट के माध्यम से संचालित है। उन्होंने बताया कि समस्त यूनिट में निगरानी हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाया गया है। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण तिवारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

#छत्तीसगढ़#श्री#आयुक्त#निर्वाचन#कलेक्टर#x005f#जिला#निरीक्षण#x000d#योग#अधिकारी#विभाग

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram