छत्तीसगढ़

कलेक्टर-एसपी ने किया मद्यभंडागार का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का किया बारीकी से अवलोकन

बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज गतौरी स्थित मद्यभण्डागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।

बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज गतौरी स्थित मद्यभण्डागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने निरीक्षण के दौरान मद्यभण्डागार गतौरी से जिले के 40 देशी/कम्पोजिट मदिरा दुकानों में प्रदाय व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने देशी मदिरा की शीशियों में लगे शासकीय होलोग्राम, बैच नंबर, ढक्कन लेबल एवं विक्रय दर की जांच भी की। उन्होंने ऑनलाईन अपडेटिंग सिस्टम, बार कोड द्वारा आमद एवं बर्हिगमन, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। मद्यभण्डागार में संग्रहित मदिरा, कार्यरत कर्मचारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, सहायक आयुक्त आबकारी दिनकर वासनिक, मद्य भण्डागार अधिकारी शीलारानी एक्का एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर भी मौजूद थी।

 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram