छत्तीसगढ़

कल सुबह सात बजे शुरु होगा मतदान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित बीजेपी प्रत्याशी इन स्थानो में करेंगे मतदान देखिए लिस्ट

छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के लिए कल सुबह सात बजे शुरु होगा मतदान, निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के लिए कल सुबह सात बजे शुरु होगा मतदान, निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली है। कल प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्रीगण एवं भाजपा प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में करेंगे मतदान। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,डिप्टी सीएम अरुण साव सहित भाजपा प्रत्याशी करेंगे मतदान। बिलासपुर जिले की बात करें तो उपमुख्यमंत्री अरुण साव 07/05/2024, मंगलवार को सपरिवार शेफर्ड स्कूल, मंगला चौक, बिलासपुर में  प्रातः 08:30 बजे मतदान करेंगे। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल कल प्रातः 9.00 बजे मिशन स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में मतदान करेंगे।बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक बिल्हा विधानसभा में चुनाव पर्व पर 07/05/2024 को तीसरे चरण में  बूथ क्रमांक 211 वार्ड क्रमांक 09 यातायात नगर परसदा स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला भवन मे प्रातः 7.30 बजे मतदान करेगे, विधायक सुशांत शुक्ला प्रातः 7.00 बजे लोधीपारा प्राथमिक शाला में (कृषि विश्वविद्यालय के सामने)

मतदान करेंगे।

देखिए लिस्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram