छत्तीसगढ़

जिला कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति 10अगस्त तक

बिलासपुर,। कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित किये गये है।


बिलासपुर,। कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति 10 अगस्त तक आमंत्रित किये गये है। शीघ्रलेखक वर्ग 3, स्टेनो टायपिस्ट, सहायक ग्रेड 3, वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार, अर्दली, फर्रास, प्रोसेस सर्वर, सहायक ग्रेड 3 (भू अभिलेख शाखा) पदों पर प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की पदवार सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन जिला कार्यालय बिलासपुर के सूचना पटल एवं वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा सकता है।  
 दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर लिखित में पदवार सूची में दर्शित आवेदन क्रमांक अंकित करते हुए कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर के अधीक्षक कक्ष में 10 अगस्त 2023 शाम 5 बजे तक बंद लिफाफा में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात अथवा अन्य किसी माध्यम से या डाक से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे। 

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram