छत्तीसगढ़

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर प्रसाद ने पदभार संभाला

बिलासपुर। जिले के नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण कर लिया।


बिलासपुर। जिले के नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद ने जिला न्यायालय बिलासपुर के सभागार में न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली तथा जिला न्यायालय भवन का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि श्री रमाशंकर प्रसाद पूर्व में परिवार न्यायालय बिलासपुर के प्रधान न्यायाधीश के पद पर पदस्थ थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पूर्व में वे बालोद तथा रायगढ़ जिले का दायित्व संभाल चुके है। 

#छत्तीसगढ़#श्री#बिलासपुर#जिला#कार्य#पूर्व#बालोद#सत्र न्यायाधीश#न्यायाधीश#सत्र#प्रसाद#न्यायाधीश रामाशंकर

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram