छत्तीसगढ़

जमीन माफिया अकबर खान तैयब हुसैन गुंडा सुची में शामिल

बिलासपुर।

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस द्वारा आतंक करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन,आदतन  अपराधियों की लिस्ट में जोड़ा गया नाम, शहर के गुंडों की लिस्ट में अब चर्चित कांग्रेस नेता और जमीन माफिया अकबर खान, तथा पूर्व पार्षद तैयब हुसैन का नाम किया गया शामिल। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने इन दोनों के नाम का पारित किया गया आदेश। गुंडे बदमाशो पर कार्रवाई लगातार जारी। बिलासपुर एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने,आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। जिसमे अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 50  देवनंदन नगर फेस 1 थाना सरकंडा तथा  तैयब हुसैन पिता अख़्तर हुसैन उम्र 40 साल निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन शामिल है। दोनो आरोपियों के खिलाफ़ वर्ष 2002 से लागातार अपराधिक गतिविधियों, मारपीट,गुण्डागर्दी,गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना, जुआ,आत्म हत्या करने के लिये प्रेरित करना जैसे गंभीर मामले दर्ज है। दोनो अपराधियों के रिकार्ड को देखकर दोनों के खिलाफ़ निगरानी गुंडा फाइल खोलने की कार्यवाही की गई।बिलासपुर पुलिस की अपील :- अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे , अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी , असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram