छत्तीसगढ़

ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन सम्पन्न

मुंगेली ।

मुंगेली । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव के मार्गदर्शन में बिलासपुर लोकसभा अंतर्गत लोरमी व मुंगेली के लिए आज ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया। यह रेंडमाईजेशन राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इसके पश्चात मशीनों को चातरखार स्थित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय स्ट्राॅग रूम में विधानसभावार अलग-अलग रखी जाएगी, अतः राजनीतिक दल के पदाधिकारीगण कल प्रातः 09 बजे से चातरखार स्थित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी  मेनका प्रधान, एसडीएम मुंगेली  पार्वती पटेल, एसडीएम लोरमी  जी. एल. यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#निर्वाचन#कलेक्टर#x005f#जिला#रायपुर#x000d#योग#अधिकारी#मुंगेली#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram