छत्तीसगढ़

एक हजार ट्रैकटर डंप रेत जप्त,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सल्फा में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई है।

मुंगेली।  कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सल्फा में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार सरगांव एवं नायब तहसीलदार के संयुक्त दल के द्वारा गंगा बाई चक्रधारी, अश्वनी कौशल, राहुल महिलांगे, सुरेन्द्र साहू, शत्रुघ्न ठाकुर, पप्पू सतनामी, विकास अग्रवाल सहित कुल 07 लोगों के द्वारा डंप किए गए लगभग 01 हजार ट्रैक्टर-ट्राली रेत के अवैध भंडारण पर प्रकरण तैयार कर जब्ती की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन करते 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। 

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#कलेक्टर#ग्राम#x005f#नाम#कुमार#x000d#वाल#कार्य#अधिकारी#विभाग#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram