छत्तीसगढ़

हाइकोर्ट के निर्देश और तल्ख टिप्पणी के बाद हरकत में आई रायपुर पुलिस,40से ज्यादा डीजे सहित साउंड सिस्टम लगे वाहन जप्त

उच्च न्यायालय के निर्देशों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 से अधिक डी. संचालकों पर कार्यवाही की गई।

रायपुर। उच्च न्यायालय के निर्देशों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले  25 से अधिक डी.जे. संचालकों पर कार्यवाही की गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन करते डी.जे./धुमाल संचालकों पर कार्यवाही की गई। डी.जे./धुमाल संचालकों के विरूद्ध आम जनता से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर कार्यवाही की गई। निर्धारित सिमा से अधिक तीव्र आवाज में  डी.जे./धुमाल बजा रहे थे।  दिनांक 28.09.2023 को भी 15 डी.जे./धुमाल संचालकों पर कार्यवाही की गई थी । अब तक कुल 40 से अधिक डी.जे./धुमाल संचालकों पर कार्यवाही की गई है।  डी.जे./धुमाल संचालाकों के कब्जे से 10 नग चारपहिया वाहन, 120 बॉक्स/पोंगा सहित अन्य वाद्ययंत्र उपकरण जप्त किया गया है । डी.जे. एवं धुमाल संचालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram