छत्तीसगढ़

गुंडे बदमाशो पर पुलिस की कार्रवाई, अलग अलग जगहों से आठ असमाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाश उपद्रवियों पर तारबाहर पुलिस की कार्यवाही स्ट्रीट पेट्रोलिग के दौरान अलग-अलग स्थान से 8 असामाजिक तत्वों को किया गया गिरफ्तार।

बिलासपुर। क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाश उपद्रवियों पर तारबाहर पुलिस की कार्यवाही स्ट्रीट पेट्रोलिग के दौरान अलग-अलग स्थान से 8 असामाजिक तत्वों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।  इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए निकली थी जहां टीम के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान अलग अलग स्थानों पुराना बस स्टैंड,देशी शराब भट्टी,राजीव कंपलेक्स के आसपास से अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश उपद्रवियों को  पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध थाना तारबाहर में अलग अलग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। तारबाहर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा अशांति फैलाने वाले गुंडा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#सिंह#x005f#x000d#पुलिस#प्रभारी#वाल#कार्य#क्षेत्र#कार#जारी

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram