छत्तीसगढ़

ग्राम गोइन्द्री में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार विकासखण्ड पथरिया के ग्राम गोइन्द्री में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुंगेली । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव के निर्देशानुसार विकासखण्ड पथरिया के ग्राम गोइन्द्री में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को निर्वाचन में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। मछली पालन विभाग के सहायक संचालक  आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में महिला मछुआ स्व सहायता समूह सहित ग्रामीणों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही बिना किसी प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई और शतप्रतिशत मतदान संबंधी नारे लगाते हुए लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक मत्स्य अधिकारी श्री एस. आर. अहिरवार और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

#छत्तीसगढ़#श्री#कलेक्टर#ग्राम#x005f#जिला#x000d#कार्य#योग#अधिकारी#विभाग#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram