छत्तीसगढ़

घर के शौचालय में मिला युवक का शव नगर में फैली सनसन??

पथरिया । नगर में दिन बुधवार की रात को एक युवक का शव घर के ही शौचालय में मिलने से नगर के साथ साथ पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।

पथरिया । नगर में दिन बुधवार की रात को एक युवक का शव   घर  के ही  शौचालय में मिलने से नगर के साथ साथ पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । घटना पथरिया नगर के वार्ड 15 का है । 

दिन बुधवार की रात   शौचालय में  शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया । जहाँ शव की पहचान मृतक दीपक जोगी पिता सरजू जोगी उम्र 25 वार्ड क्रमांक 15 की हुई है । 
पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मृतक के  माँ ने बताया कि  दिन मंगलवार को लगभग 1 बजे दीपक का स्वास्थ्य ठीक नही था साथ उसको उल्टियां हो रही थी जिसके कारण उसे दोपहर को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहाँ से दवाइयां लेकर वापस घर आ गया था । 
दिन बुधवार की रात्रि 9 बजे मृतक के छोटे भाई  भोला जोगी अपने बड़े भाई को नही देखे जाने पर घर एंव वार्ड में तलाश कर रहा था तभी घर के शौचालय में देखा कि दीपक  का शव पड़ा हुवा था अपने भाई का लाश देकर युवक दंग रह गया ।जिसकी सूचना पुलिस को दी ।

शव पूरी तरह से काले एंव फोडे निकल आये थे
पुलिस ने बताया कि मृतक की मौत लगभग 45 घण्टे पहले हो चुकी है इतने घंटे गर्मी के दिन में छोटे से बंद शौचालय में पड़े रहने की  वजह से शव पूरी तरह काला पड़ गया है साथ ही शव में बड़े बड़े    फोडे एंव सूज सा  गया था । 

ज्ञात हो मृतक का एक पैर विकलांग था जो कुड़ी कबाड़ी करके अपना जीवन चला रहा था ।मृतक के परिजनों ने उसके लिए अलग से शौचालय निर्माण कराया गया था ।

पुलिस के द्वारा  शव का पीएम कराने के बाद उसके परिजनों को सौप दिया गया है ।
वही इस घटना को लेकर पथरिया पुलिस  ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट एंव पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाएंगे ।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram