छत्तीसगढ़

गदर ने तोड़ा बाहुबली और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का रिकॉर्ड

सनी देओल इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे है। उनकी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के लिए भयंकर क्रेज देखने को मिल रहा है।

मुंबई । सनी देओल इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे है। उनकी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के लिए भयंकर क्रेज देखने को मिल रहा है। बीते दिन गदर 2 के टीजर को रिलीज किया गया। जिसने 24 घंटे के भीतर 17 मिलियन व्यूज लाकर ये साबित कर दिया कि सनी को कम आंकना रणबीर और अक्षय के लिए भारी पड़ सकता है। गदर 2 को हिट कराने के लिए मेकर्स ने इसके पहले पार्ट को थियेटर में फिर से रिलीज किया है।

गदर एक प्रेम कथा को देशभर में केवल 750 शो मिले है। इसके बावजूद सनी की ये फिल्म कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। गदर एक प्रेम कथा ने अपने पहले दिन 30 लाख, दूसरे 45 लाख, तीसरे दिन 55 लाख और चौथे दिन 30 लाख का कलेक्शन कर लिया है। शुरुआती 4 दिनों में गदर एक प्रेमकथा ने 1 करोड़ 60 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ गदर भारतीय सिनेमा के इतिहास कि पहली ऐसी फिल्म बन गई है। जिसने री रिलीज होकर डेढ़ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram