छत्तीसगढ़

एसपी रजनेश सिंह ने किया जिले की होनहार बेटियों का सम्मान,

बिलासपुर।

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ज़िले की होनहार बेटियों वेदांतिका और प्रिया का सम्मान किया और भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ, आपको बता दें छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में बिलासपुर की बेटी 12वीं की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने प्रदेश में 5वां रैंक हासिल किया है। वेदांतिका सेंट जोसेफ कांवेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती हैं।वेदांतिका ने 96% अंकों के साथ प्रदेश में पाँचवा स्थान हासिल किया। वेदांतिका ने बताया कि वो यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है।

वेदांतिका ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लिया साथ ही तैयारी करने के तरीक़े की भी जानकारी ली वेदांतीका ने बताया कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से ये कामयाबी हासिल कर सकी है।सकरी की रहने वाली प्रिया साहू ने 10वीं की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में टॉपटेन में जगह बनायी है।रिया ने 97.33% अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में 9वा रैंक हासिल किया है रिया भविष्य में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं और IIT में पढ़ना चाहती हैं।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दोनों ही बच्चियों से अपने पढ़ाई के तरीक़े को जारी रखने की सलाह दी है जिससे वो भविष्य में सफलता हासिल कर सकें।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने दोनों ही बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। आजपुलिस अधीक्षक कार्यलय में IPS अधिकारी उमेश गुप्ता ने भी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी एवं भविष्य की संभावनाओं के लिए गाइड किया।उन्होंने बताया कि वे भी CG बोर्ड के 12वी परीक्षा में 2nd रैंक हासिल किया था। इस उपलब्धि को उन्होंने यूपीएससी में चयन होने तक जारी रखा।साथ ही दोनों टॉपर्स को भविष्य के लिए हर संभव गाइडेंस एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप और एसएसपी ग्रामीण अर्चना झा तथा डीएसपी मंजुलता उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram