छत्तीसगढ़

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, 4 लोग रिफर

मामला पथरिया थाना क्षेत्र मुंगेली पथरिया रोड ग्राम सिलतरा मोड़ से पहले रजई तालाब के पास का हैँ जहाँ दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई।

पथरिया । मामला पथरिया थाना क्षेत्र मुंगेली पथरिया रोड  ग्राम सिलतरा मोड़ से पहले रजई तालाब के पास का हैँ  जहाँ दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। जिसमे एक बाइक  सवार युवक की मौत हो गई है। वही 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार  दिन रविवार शाम लगभग 6 बजे दो अलग-अलग बाइक पर 5  लोग सवार थे। एक बाइक मे सवार युवक  समीर बंजारे  पिता कार्तिक अपने दो बहने निशा एंव कृस्टिना के साथ मोटरसायकल  क्रमांक सीजी 28 आर 1301 मे अपने गाँव डाड़गांव  से पथरिया की ओर आ रहा था। दूसरा बाइक मे सवार  सनत लोधी  पिता सुखदेव उम्र 35 वर्ष निवासी  सोनपुरी, दिलहरण यादव पिता अनुज निवासी गीधपूरी  मोटरसायकल क्रमांक सीजी 10 एन 2639 मे पथरिया से मुंगेली की ओर जा रहा था। जिसमे दोनों बाइक आमने-सामने की टक्कर हो गई।


घायल लोगो की स्थिति गंभीर 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सडक पर घसीटते हुए दूर जाकर गिर गए। जिससें सभी घायल हो गए । पथरिया पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए  सीएचसी लाया गया,  । जहाँ डाक्टरो ने समीर बंजारे पिता  कार्तिक बंजारे निवासी डाडगाँव  को मृत घोषित कर दिया गया। 
 साथ ही सनत लोधी  का स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे तत्काल रिफर कर दिया गया।

वही कृस्टिना बंजारे,  निशा बंजारे दिलहरण यादव को  भी जिला अस्पताल रिफर कर किया गया। 

108 नहीं पहुंची घटना स्थल
राहगीरो ने बताया की घटना होने के बाद 108 गाड़ी से बार बार सम्पर्क किया गया लेकिन 108 गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। घायलों को नगर के ग़ल्ला व्यपारी की पिकप गाड़ी एंव पुलिस गाड़ी की सहयोग से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लाया गया।
वही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे जिला अस्पताल रिफर करने के लिए 108 गाड़ी नहीं होने के कारण थाना प्रभारी द्वारा  शासकीय गाड़ी से  घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस शव को कब्जे मे लेकर घटना की आगे की कार्यावही की जा रही हैँ
।
थाना प्रभरी पथरिया - रघुवीर चन्द्रा
सड़क बाइक दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गई हैँ वही 4 घायल लोगो को रिफर किया गया हैँ।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram