छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की वाटरफॉल में डूबने से मौत, दोस्तो के साथ घूमने निकला था गहरे पानी में चले जानें से हुआ हादसा

रायपुर/कवर्धा। कवर्धा जिले के बोढ़ला थाना अंतर्गत रानीदहरा वाटरफॉल में नहाने गए 6 दोस्त मे एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

रायपुर/कवर्धा। कवर्धा जिले के बोढ़ला थाना अंतर्गत रानीदहरा वाटरफॉल में नहाने गए 6 दोस्त मे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक तुषार साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम नवापारा जिला बेमेतरा का जो छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजा है। जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के ग्राम नवापारा निवासी तुषार साहू अपने कुछ दोस्तों के साथ रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने गया था, रविवार शाम सभी वॉटरफॉल पर नहा रहे थे तभी अचानक तुषार गहरे पानी में चला गया साथी दोस्त तुषार की तलाश में इधर-उधर खोजने लगे इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां तुषार की खोजबीन शुरू की गई जिसके बाद आज सुबह तुषार साहू का शव बरामद कर लिया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram