छत्तीसगढ़

धूमधाम से गणपति को किया विसर्जित

पथरिया -नगर में शुक्रवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन बहुत ही धूमधाम से किया गया।

पथरिया -नगर में शुक्रवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन बहुत ही धूमधाम से किया गया। नगर के वार्ड क्रमांक  7 से गणपति की प्रतिमा को एक रथ पर रखकर  निकाला गया। जहाँ सभी भक्त शामिल होकर एक दूसरे पर-गुलाल फेंक रहे थे और गणपति बप्पा मोरया के नारे लगा रहे थे। 
प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी नगर के विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा  शुक्रवार  को  गणेश विसर्जन किया। नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश को विसर्जन किया जा रहा है । धूमाल व डीजे की मधुर थाप में नाचते-गाते भक्त बप्पा को विदा किये।
विसर्जन नगर के रागरसागर तालाब मे  किया गया।

#छत्तीसगढ़#पूजा अर्चना#ग्राम#x005f#बहुत#x000d#पूजा#समिति#क्षेत्र#नगर#गणपति#धूमधाम

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram