छत्तीसगढ़

धारदार हथियार लेकर लोगो को धमकाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से हथियार चाकू बरामद

बिलासपुर।

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव  के मद्देनजर बिलासपुर एसपी संतोष सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों और समाज में शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही किए जाने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कोटा थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग को सूचना मिली की ग्राम पिपरतराई चौक में एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर ग्राम पीपरतराई के चौक में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते आरोपी भूपेंद्र गिरी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया  है।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#ग्राम#सिंह#x005f#x000d#पुलिस#प्रभारी#वाल#कार्य#समाज#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram