छत्तीसगढ़

धान खरीदी 21क्विंटल प्रति एकड़ पर होगी खरीदी, सरकार ने जारी किए आदेश,देखिए कब से रहेगा पात्रता लागू

राज्य सरकार ने प्रदेश में चल रहे धान खरीदी को लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में चल रहे धान खरीदी को लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी संभागायुक्त एवं सभी कलेक्टर को पत्र भेजा है। सरकार ने स्पष्ट किया है खरीफ वर्ष 2023-24 में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की जाती है। उपरोक्त धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित की पात्रता किसानों को 1 नवंबर 2023 से होगी। सरकार ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे किसान जो अपना धान पहले समर्थन मूल्य पर विक्रय कर चुके हैं,उन्हें भी उक्त पात्रता अंतर्गत धान विक्रय करने की सुविधा होगी।

देखए आदेश-

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram