छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिलासपुर, हेलीपैड पर हुआ स्वागत,विश्वविद्यालय परिसर में स्व अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानियों को सादर नमन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण नाथ दिवाकर वाजपेयी, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और शहीद स्मारक पर छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियो को श्रृद्धांजलि  अर्पित की। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह,पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा प्रवक्ता भूपेंद्र सावनी, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#मुख्यमंत्री#श्री#बिलासपुर#सिंह#x005f#जिला#कुमार#x000d#भाजपा#वाल#कार्य

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram