छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के 14 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

पथरिया - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 14 जनवरी को नगर पंचायत पथरिया में प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर राहुल देव ने आज शाम संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

पथरिया - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 14 जनवरी को नगर पंचायत पथरिया में प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर  राहुल देव ने आज शाम संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर पंचायत पथरिया के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था हेतु जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे सभी अधिकारी गंभीरतापूर्वक करें। मुख्यमंत्री साय के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार से शिकायत का मौका नहीं आनी चाहिए। 
          कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, कानून व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, हेलीपेड, स्वास्थ्य सुविधा आदि के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  चंद्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर  विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय, पथरिया एसडीएम  बी. आर. ठाकुर , तहसीलदार छाया अग्रवाल,सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram