छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने पथरिया में स्थल का किया निरीक्षण

पथरिया -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नगर पंचायत पथरिया में 14 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर मुंगेली राहुल देव ने आज कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम मैदान का निरीक्षण किया।

पथरिया -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नगर पंचायत पथरिया में 14 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर मुंगेली राहुल देव ने आज कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मंच, टेंट एवं पंडाल व्यवस्था, कानून व्यवस्था, ट्रेफिक रूटचार्ट, स्वास्थ्य सुविधा, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, हेलीपेड व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान लोधी समाज प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, अपर कलेक्टर  विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय, पथरिया एसडीएम  बी. आर. ठाकुर , तहसीलदार छाया अग्रवाल,सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram