छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बेलतरा विधानसभा के ग्राम लखराम में माता चौराहा स्थित मंदिर में पूजा अर्चना क??

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में भेंट मुलाकात अभियान के क्रम में ग्राम लखराम स्थित आदिशक्ति माताचौरा मंदिर पहुँचकर दर्शन किया।

बिलासपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में भेंट मुलाकात अभियान के क्रम में ग्राम लखराम स्थित आदिशक्ति माताचौरा मंदिर पहुँचकर दर्शन किया। उन्होंने माँ आदिशक्ति माताचौरा की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने ग्राम लखराम के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#मुख्यमंत्री#श्री#बिलासपुर#मुख्यमंत्री भूपेश#भूपेश बघेल#बघेल#बेलतरा#ग्राम लखराम#बेलतरा विधानसभा#पूजा अर्चना#ग्राम

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram