छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्यवाही आईएएस अफसर रानू साहू,निगम कमिश्नर पांडेय सहित कई अफसरों व नेताओं के यहाँ ईडी की पड़ी रेड

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने दबिश दी है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में कारोबारियों और अफसरों के घर कार्रवाई चल रही है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने दबिश दी है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में कारोबारियों और अफसरों के घर कार्रवाई चल रही है। रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में आईएएस अफसर रानू साहू के घर पर जांच जारी है।

राजधानी में रामदास अग्रवाल के जोरा स्थित अनुपम नगर के घर में भी टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। कोरबा में निगम कमिश्ननर प्रभाकर पांडेय के घर पर सुबह पांच बजे से पांच सदस्यीय टीम छानबीन कर रही है। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी आए हुए हैं जो घर के अंदर और बाहर तैनात हैं।

आईएएस रानू साहू सहित कई और आईएएस के यहाँ जांच चल रही है।मामले को लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चा बनी हुई है

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#x005f#कोरबा#रायपुर#x000d#वाल#कार्य#नगर#रानू साहू#आईएएस#आईएएस अफसर

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram