छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बदले प्रदेश प्रभारी,सचिन पायलट को मिली ज़िम्मेदारी
विधानसभा में करारी हार के बाद छत्तीसगढ़ सहित कई स्टेट के प्रभारी बदल दिए गए।
रायपुर। विधानसभा में करारी हार के बाद छत्तीसगढ़ सहित कई स्टेट के प्रभारी बदल दिए गए। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाकर उनकी जगह सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ प्रदेश का नया प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के कई नेताओ ने प्रदेश प्रभारी सहित कई नेताओं की शिकायत आलाकमान से की थी।


ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
