छत्तीसगढ़

छात्राओं ने किया भोजली विसर्जन

पथरिया - विकास खंड के अंतर्गत मां शीतला विद्या मंदिर विद्यालय कुकुसदा में भोजली उत्सव विसर्जन किया गया।

पथरिया - विकास खंड के अंतर्गत मां शीतला विद्या मंदिर विद्यालय कुकुसदा में भोजली उत्सव विसर्जन  किया गया। कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम भोजली मैया  का स्कूल प्रांगण में पूजा अर्चना करके पूरे ग्राम में भ्रमण किया गया। जिसमें सभी ग्राम वासियों ने जगह-जगह पूजा अर्चना करके बच्चों  मनोबल बढ़ाया गया साथ ही साथ ग्राम वासियों द्वारा मां शीतला विद्या मंदिर के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों को बधाई स्वरूप आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मां शीतला शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष  रितु जायसवाल ने हमारे त्यौहार को भाईचारे के रूप में आपसी प्रेम सौहार्द बनाने के लिए उद्बोधन दिया गया साथ ही साथ मां शीतला विद्या मंदिर कुकुसदा के प्रधानाचार्य गौकरण प्रसाद जायसवाल जी द्वारा आज के जो भोजली उत्सव कार्यक्रम सह विसर्जन कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं सभी बच्चों को दिया साथ ही ऐसा पर्व मनाने से सभी बच्चों में प्रेम का अनुभूति प्रदान होता है। कार्यक्रम की संचालन  श्याम जगत के द्वारा बहुत ही बढ़िया ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया गया. इस अवसर पर सहायक शिक्षिका लक्ष्मीन साहू ,पूजा निषाद, मधु मरकाम ,अनामिका राजपूत ,स्वाति राजपूत ,श्रीमती सरोज जायसवाल, पूर्णिमा मरावी ,निशा बर्मन, रविशंकर निषाद व सभी ग्राम वासियों उपस्थित रहे।

#छत्तीसगढ़#श्री#पूजा अर्चना#ग्राम#x005f#बहुत#नाम#x000d#बच्चों#वाल#कार्य#कार्यक्रम

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram