छत्तीसगढ़

चौक चौराहों में एलईडी से होगा लोकसभा चुनाव के परिणाम का प्रसारण

बिलासपुर। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 4 जून को जिला मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जायेगी।

बिलासपुर।  चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 4 जून को जिला मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जायेगी। शहर के प्रमुख पांच स्थलों पर एलईडी के जरिए प्रसारण की तैयारी की गई है। इनमें नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं। चक्रवार सभी प्रत्याशियों को मिले मत और बढ़त की जानकारी दी जायेगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को मतगणना होगी। सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। कोनी से ही एलईडी को लिंक कर प्रसारण किया जाएगा। मतगणना स्थल कोनी में आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर के नागरिक भी त्वरित रूप से परिणाम देख सुन पायेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#x005f#जिला#x000d#कार्य#योग#कार#लोकसभा चुनाव#चौक#चौक चौराहों#एलईडी

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram