छत्तीसगढ़

चकरभाठा में ब्राह्मण समाज द्वारा धूम-धाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में विप्रजन हुए शमिल

बिलासपुर। चकरभाठा में विप्र समाज ने धूम-धाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में विप्रजन हुए शामिल।

बिलासपुर। चकरभाठा में विप्र समाज ने धूम-धाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में विप्रजन हुए शामिल।12 मई को चकरभाठा में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए।

लक्ष्मीनारायण मंदिर से पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए परशुराम भवन में पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ।इस भव्य शोभायात्रा में बनारस से आए हुए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। परशुराम भवन में विप्र समाज के विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया साथ ही होनहार स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विप्र भोज का भी आयोजन किया गया।


 शोभायात्रा में प्रमुख रूप से- बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,कुशल पांडेय,विनय शर्मा,राजेंद्र शुक्ला,बृजेश दुबे, अभिषेक दुबे,दिनेश पांडेय, घनश्याम दुबे,ललित तिवारी, आचार्य दुर्गेश जी महराज,दीपक चौबे,राहुल अवस्थी,अमित दीक्षित,मंटू तिवारी, सहित बड़ी सख्या में बोदरी क्षेत्र के विप्रजन शामिल हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram