CG Breaking News: जिला पंचायत सदस्य ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, सामान्य सभा में मचा हड़कंप
धमतरी जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।
धमतरी। धमतरी जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

इस घटना के बाद जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया,भाजपा जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने 15 वे वृत्त की राशि प्रदान करने को लेकर कांग्रेस पर भेदभाव का आरोप लगाया। वही इस पूरे घटना के बाद उन्हे किसी तरह हॉस्पिटल भेजा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य को 33 लाख और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों को 10 लाख रुपए आवंटित की जा रही है। इस घटना के बाद अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया,इस घटना को लेकर कांग्रेस ने इसकी कड़ी निंदा की।

ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
