छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़: बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ आरआई रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी टिम की कार्रवाई
बिलासपुर। बिलासपुर तहसील कार्यालय में (एसीबी) एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरआई को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर। बिलासपुर तहसील कार्यालय में (एसीबी) एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरआई को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर तहसील कार्यालय के आरआई संतोष देवांगन जो कि भू अर्जन शाखा में पदस्थ है। आरआई संतोष देवांगन ने पीड़िता से जमीन संबंधित काम के लिए ₹1लाख की मांग की थी। पीड़िता ने आज ₹1लाख रूपये नगद लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा जहां आरआई संतोष देवांगन को रकम लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने आरआई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
