छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : एसआई सस्पेंड, लापता नाबालगी लड़की को खोजने परिजनों से मांगी रिश्वत

बिलासपुर। कोटा थाने में पदस्थ एसआई ने पीड़िता से रिश्वत की मांग की वीडियो वॉयरल होने के बाद एसएसपी ने किया सस्पेंड, मामला कोटा थाने का है।

बिलासपुर। कोटा थाने में पदस्थ एसआई ने पीड़िता से रिश्वत की मांग की वीडियो वॉयरल होने के बाद एसएसपी ने किया सस्पेंड, मामला कोटा थाने का है। जहां चार महीने से गुमशुदा बेटी की शिकायत के बाद भी मां बाप बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पीड़िता को अब तक उसकी बेटी नहीं मिल सकी है।वहीं, बेटी को खोजने के लिए एएसआई के द्वारा परिजनों से बच्ची को वापस लाने के लिए रकम मांगने के मामले में वायरल वीडियो के बाद रविवार की देर रात बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय कार्रवाई करते हुए थाने में पदस्त एएसआई को निलंबित कर लाइन हाजिर करने का आदेश जारी करते हुए भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को दंडित किया है।
 जानकारी के अनुसार कोटा थाना में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले के द्वारा लापता नाबालिक बच्ची को राजस्थान जाकर बरामद करने हेतु रकम मांगी गई थी।परिजनों से रकम मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।उक्त वीडियो में स.उ.नि. हेमन्त पाटले के द्वारा थाना कोटा में अपहृता की माता से अपहृता को बरामद करने टीम के साथ जाने हेतु रकम की मांग की गई है।जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल होने लगा जिसके बाद इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए द्वारा पदीय कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन न कर पुलिस रेग्युलेशन में निहित सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले स.उ.नि. हेमंत पाटले, थाना कोटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया गया है।

जानिएक्या हैमामला- 

कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है।घटना के बाद से पीड़िता लगातार कोटा थाना के चक्कर काट रही थी और पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगा रही थी। इसी दौरान थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से कहा कि उनकी बेटी का लोकेशन राजस्थान में मिला है और उसे वापस लाने के लिए भारी खर्च आएगा।एएसआई हेमंत पाटले ने पीड़िता से बेटी को वापस लाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की, हालांकि महिला ने 20 हजार रुपये भी दे दी थी।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram