छत्तीसगढ़

Breaking: सीजी PSC 2023 के परीक्षा परिणाम घोषित, देखिए ..

सीजीपीएससी 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में रविशंकर वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।

रायपुर। सीजीपीएससी 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में रविशंकर वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।इसके साथ ही दूसरे स्थान पर मृणमई शुक्ला है। तीसरे स्थान पर आस्था शर्मा चौथे स्थान पर किरण राजपूत और पांचवे स्थान पर नंदिनी शामिल है। 
गौरतलब है कि सीजी पीएससी ने 2023 के लिए 242 पदों के लिए विज्ञापन मंगाया गए थे। 1 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन भरे गए। इसके बाद 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई। 29 सितंबर 2024 को परिणाम जारी किए गए। उत्तर लिखित परीक्षा के प्राप्तांगों के उपलब्धता के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित  किया गया था। जिसके बाद 18 नवंबर से आज 28 नवंबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की समेकित मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रतियोगी को दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram