छत्तीसगढ़
Breaking: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव चुनाव के तारीखों का ऐलान, देखिए पूरा शेड्यूल
भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है।
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सिट में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी तारीख तय कर दिए गए हैं।
रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा के साथ 18 अक्टूबर को जारी होगा नोटिफिकेशन,
25 अक्टूबर नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख,
30 अक्टूबर तक लिए जा सकेंगे नाम वापस, 13 नवम्बर को होगा मतदान और 23 नवम्बर को होगी मतगणना।
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
