Breaking News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, सीएम हाउस से ईडी ने किया अरेस्ट-..
नई दिल्ली। बड़ी खबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। आज शाम से ही ईडी की टीम सीएम हाउस में समन लेकर पहुंची थी इसके बाद सीएम हाउस के बाहर काफी गहमा गहमी का माहौल था।
नई दिल्ली। बड़ी खबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। आज शाम से ही ईडी की टीम सीएम हाउस में समन लेकर पहुंची थी इसके बाद सीएम हाउस के बाहर काफी गहमा गहमी का माहौल था। अरविंद केजरीवाल के वकील ने ईडी से से बातचीत की ईडी की टीम लगातार अरविंद केजरीवाल को समन भेज कर पूछताछ करने बुला रही थी। लेकीन केजरिवाल ने किसी भी समन का जवाब नहीं दिया। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दसवीं बार समन जारी किया था। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी। जिसमें कल 22 मार्च को सुनवाई होनी थी।लेकिन इन तमाम घटनाक्रम के बीच अभी कुछ देर पहले ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम हाऊस से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें इसके पहले भी आबकारी नीति के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था हेमंत सोरेन फिलहाल अभी जेल में है।
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
