छत्तीसगढ़

Breaking: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में थे भर्ती, पीएम मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

नहीं रहे उद्योगपति रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस।

मुंबई। नहीं रहे उद्योगपति रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस। देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का देर रात निधन हो गया उनके निधन के बाद पूरे देश के व्यापारी जगत में शोक की लहर फैल गई आपको बता दें बीते दिनों से बीमार चल रहे उद्योगपति रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। जहां आज देर रात उनका निधन हो गया। 86 वर्ष के रतन टाटा उद्योग जगत के मशहूर उद्योगपति में से एक थे। बहुत ही कम उम्र में रतन टाटा ने बिजनेस जगत में कदम रखा और देश के मशहूर उद्योगपति में शामिल रहे।  आज रतन टाटा का दुखद निधन हो गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों को अपना मुरीद बना लिया।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने लिखा कि

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "रतन टाटा के निधन से दुखी हूं। वह भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज थे, जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "हम रतन नवल टाटा को गहरी क्षति के साथ विदाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एक असाधारण नेता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ढांचे को भी आकार दिया है।"

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट किया, "भारत ने एक दिग्गज, एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है, जिसने आधुनिक भारत के मार्ग को फिर से परिभाषित किया। रतन टाटा केवल एक व्यापारिक नेता नहीं थे - उन्होंने भारत की भावना को ईमानदारी, करुणा और व्यापक भलाई के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ मूर्त रूप दिया। उनके जैसे दिग्गज कभी नहीं मिटते। ओम शांति"

सांसद राहुल गांधी - कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "रतन टाटा एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram