छत्तीसगढ़

Breaking: छत्तीसगढ़ में DGP के पद पर बने रहेंगे अशोक जुनेजा, राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र ने 6 माह का एक्सटेंशन

राज्य के पुलीस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा को मिला 6 माह का एक्सटेंशन, भारत सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।

रायपुर। राज्य के पुलीस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा को मिला 6 माह का एक्सटेंशन, भारत सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के बाद आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा अपने पद पर बने रहेंगे। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के डीजीपी है। राज्य सरकार ने एक्सटेंशन के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार करते हुए डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया है। डीजीपी अशोक जुनेजा इस माह अगस्त में रिटायरमेंट होने वाले थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram