छत्तीसगढ़

Breaking: बिलासपुर नगर निगम के निर्विरोध सभापति बने पूर्व मेयर विनोद सोनी, कांग्रेस ने नहीं उतारे अपने प्रत्याश??

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के सभापति बने विनोद सोनी, भारतीय जनता पार्टी के चयन समिति ने विनोद सोनी के नाम को लेकर अपनी सहमति दी है।

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के सभापति बने विनोद सोनी, भारतीय जनता पार्टी के चयन समिति ने विनोद सोनी के नाम को लेकर अपनी सहमति दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होगी इसके बाद नगर निगम में सभापति के रूप में विनोद सोनी को निर्विरोध चुन लिया जाएगा आपको बता दे कांग्रेस ने अपना कोई अधिकृत प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है।


बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी का हैं बहुमत - 

बिलासपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड है जहां हुए इस चुनाव में भाजपा के 49 पार्षदों ने जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस के 18 पार्षद चुनाव जीते हैं इसके साथ ही दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। 49 पार्षदो के बहुमत के आधार पर बीजेपी का नगर निगम में सभापति बनेगा। कांग्रेस ने अपने कोई भी प्रत्याशी खड़े नहीं किए हैं तो बहुमत के आधार पर विनोद सोनी का सभापति बनना तय माना जा रहा है।

आज शाम 5:30 बजे से 6:30 तक सभापति का निर्वाचन होगा इसके साथ ही चार सदस्य अपीलीय समिति के लिए भी निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। 6:30 बजे सभापति और अपीलिय सदस्यों की घोषणा की जाएगी निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर अवनीश शरण है।


ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram