छत्तीसगढ़

Breaking: भारतीय जनता पार्टी के जिला शहर अध्यक्ष बनाया गया दीपक सिंह ठाकुर,मोहित जायसवाल को ग्रामीण की जिम्मेदार??

बिलासपुर।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी में आज बिलासपुर जिले में जिला अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ, भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक सिंह ठाकुर एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर मोहित जायसवाल की नियुक्ति की गई है इसके साथ ही प्रदेश प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है  जिनमें भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, कृष्ण मूर्ति बांधी, रूखमणी कौशिक, मनोहर सिंह राज, और प्रदीप कौशिक शामिल हैं।

आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मोहित जायसवाल को ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रहे दीपक सिंह ठाकुर को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

आज भाजपा कार्यालय की बैठक में बिलासपुर जिले के पर्यवेक्षक शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, रामदेव कुमावत,जिला भाजपा मिडिया प्रभारी प्रणव शर्मा मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#ग्राम#सिंह#x005f#जिला#x000d#भाजपा#वाल#कार्य#पूर्व#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram