छत्तीसगढ़

Breaking: आप नेता ने व्यापारी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायगढ़/खरसिया। जमीन विवाद को लेकर आप नेता ने बीजेपी नेता को गोली मारी इस घटना में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हों गया।

रायगढ़/खरसिया। जमीन विवाद को लेकर आप नेता ने बीजेपी नेता को गोली मारी इस घटना में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हों गया। खरसिया थाने से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया निवासी आप नेता अमर अग्रवाल और घायल गोपाल गिरी के बीच  बीते कुछ सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जमीन के ही किसी मामले को लेकर आज दोनों आमने-सामने थे।आज आरआई पटवारी जमीन की जांच कर रहे थे तभी आरोपी अमर अग्रवाल ने गोपाल गिरी के ऊपर फायरिंग कर दी जिससे गोपाल गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आरोपी अमर अग्रवाल मौके से फरार हो गया। खरसिया निवासी अमर अग्रवाल आम आदमी पार्टी से 2019 में चुनाव भी लड़ चुका है। वहीं घायल गोपाल गिरी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है, फिलहाल आरोपी अमर अग्रवाल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram