Breakin: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे बेलतरा विधानसभा के इंडोर स्टेडियम,हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद
बिलासपुर।
बिलासपुर। बिलासपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेलतरा विधानसभा के इंडोर स्टेडियम में पहुंचे जहां उनका हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

अपने निर्धारित समय से 1 घंटे लेट पहुंचे योगी आदित्यनाथ स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से बेलतरा विधानसभा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू,मंत्री दयाल दास बघेल,मंत्री लखन देवांगन, शहर विधायक अमर अग्रवाल

, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,प्रणव शर्मा मौजूद थे। बेलतरा विधानसभा के इनडोर स्टेडियम में आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुचे थे।

कार्यक्रम में योगी मोदी के जमकर नारे लगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान की मूर्ति देकर स्वागत किया गया। शहर में बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया।
.. Buro
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
