छत्तीसगढ़

भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय की गाड़ी का एक्सीडेंट,बाल बाल बच??

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता कल रात एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गयी।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता कल रात एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गयी। उन्हें गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है, पर आराम करने की सलाह दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती हर्षिता पांडेय एक परिचित के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर गई थी।
रात को वापस बिलासपुर लौटते समय सरगांव के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना के बाद श्रीमती हर्षिता पांडेय किसी तरह परिचितों की मदद से बिलासपुर पहुंची। अस्पताल में उनकां परीक्षण और एक्स रे हुआ। उनके कमर और चेहरे के साथ पीठ में अंदरूनी चोट लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#श्री#बिलासपुर#x005f#रायपुर#x000d#भाजपा#कार्य#जनता पार्टी#भारतीय#कार्यक्रम#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram