छत्तीसगढ़

Bjp ने क्यों बनाया देवेन्द्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ के राज्यसभा उम्मीदवार: जानिए उनके बारे में क्या है उनकी पार्टी में सक्रियता

भाजपा में देवेंद्र प्रताप सिंह की सक्रियता,2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य रहे।

रायपुर। भाजपा में देवेंद्र प्रताप सिंह की सक्रियता,2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे 2008 में प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य रहे। उसके पश्चात 2011-12 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष व 2011 में ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैँ।

देवेंद्र प्रताप वर्तमान में रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र से जिलापंचायत सदस्य हैँ,जनजाति गौरव समाज के वह बिलासपुर समाज के अध्यक्ष हैँ।रेल मंत्रालय में वे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैँ। देवेन्द्र प्रताप का अध्ययन राजकुमार कॉलेज रायपुर एवं सेंट स्टीफन्स कॉलेज दिल्ली व दिल्ली विश्व विद्यालय से इतिहास में पीजी से किया गया है। वर्तमान में वे रुड़केला लैलूंगा में निवासरत हैँ। देवेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं धर्म जागरण मंच के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। वे रायगढ़ में आयोजित होने वाले चक्रधर समारोह की आयोजन समिति के सदस्य भी है।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram