बीजेपी दिखा रही अपना रंग, प्रदेश की जनता की भावनाओ के साथ फिर किया खिलवाड़ सभापति जायसवाल
मुंगेली/पथरिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रेस वार्ता के बाद नगर पंचायत सभापति संपत जायसवाल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता को फिर ठगने का काम किया।
मुंगेली/पथरिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रेस वार्ता के बाद नगर पंचायत सभापति संपत जायसवाल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता को फिर ठगने का काम किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय की पहली पेश वार्ता में केवल 18 लाख आवास देने व बाकी घोषणा पांच साल में पूरा करने वाले बयान के बाद सभापति का यह प्रतिक्रिया सामने आया है।
उन्होंने कहा है कि 18 लाख आवासों में से 10 लाख आवास भूपेश सरकार की सरकार ने स्वीकृत कर राशि जारी पहले से ही कर दी है। साथ ही सरकार बनते ही किसानों को₹3100 प्रति क्विंटल (एक मुस्त) का समर्थन मूल्य देने की बात भाजपा ने कही थी। भूमिहीन मजदूरों को भी सरकार बनते ही ₹दस हजार सालाना देने की बात भाजपा ने कही थी।छत्तीसगढ़ के प्रत्येक महिलाओं को भी अब इसी वर्ष से 12 हजार प्रति वर्ष देने की बात कही थी। साथ ही 21 क्विंटल धान खरीदने की बात कही थी। ये वे सभी वादों को चुनाव के पूर्व भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता को किया था। बीजेपी की सरकार बनते ही देने की घोषणा भाजपा ने किया था। लेकिन अब 5 वर्ष में पूरा करने का दोहरापन को दर्शाता है।कैबिनेट की बैठक में केवल एक ही एजेंडा पर मुहर लगा दुर्भाग्य की बात है।
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
