छत्तीसगढ़

Big Breaking: विधायक किरण देव होंगे छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

विधायक किरण सिंहदेव होंगे भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से जारी हुआ आदेश।

रायपुर। विधायक किरण सिंहदेव होंगे भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से जारी हुआ आदेश।जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सिंहदेव जगदलपुर के मेयर भी रहे हैं, बीजेपी के संगठन के महामंत्री सहित कई पदों पर रहें हैं।पूर्व सांसद एवं वर्तमन लोरमी विधायक अरुण साव की जगह संभालेंगे किरण अध्यक्ष का पद,साव की अगवाई में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था।हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। साव प्रदेश में डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।साव विधायक बनने के बाद लोकसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था।अब किरण सिंहदेव को बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किरण सिंहदेव के नियुक्ती की अहम भूमिका होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram